फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: I have killed my wife, the accused reached the police station with his three children

मैंने पत्नी की हत्या कर दी है: तीन बच्चों के साथ थाने पहुंच गया आरोपी, कहा- उसके किसी अन्य के साथ थे संबंध

Tue, 22 Oct 2024 06:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

हजरतनगर गढ़ी में युवक ने पत्नी की चाकू गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीन बच्चों के साथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sambhal: I have killed my wife, the accused reached the police station with his three children
हत्या की सूचना के बाद पहुंचे महिला के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी अंतर्गत मोहल्ला चौधरियान निवासी सोनू ने मंगलवार को पत्नी राखी (27) की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी तीन बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंच गया। जहां उसने आत्मसमर्पण कर पत्नी की हत्या का गुनाह भी कबूल किया।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी होते ही घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने थाने पहुंचकर आरोपी से भी पूछताछ की। महिला के मायके वालों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्मसमर्पण करने के लिए थाने पहुंचे आरोपी सोनू ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार की गुजर करता है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर पत्नी से विवाद हो गया था। इसी दौरान चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह हत्या पत्नी के संबंध किसी अन्य के होने के चलते की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर मृतका के पिता मुरादाबाद के थाना कटघर अंतर्गत गांव दौड़बाग निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या मकान के बंटवारे के विवाद में की गई है। बेटी का पति गलत आरोप लगा रहा है। बताया कि सोनू का अपने भाइयों के साथ मकान का बंटवारा हुआ है। मकान चार लाख रुपये में तय हुआ था।


इसमें तीन लाख रुपये मकान और अन्य संपत्ति के सोनू के हिस्से में आए थे। एक लाख रुपये सोनू को देकर मकान बेटी के नाम कराने के लिए कहा था। यही विवाद काफी दिनों से चल रहा था। मंगलवार केा सोनू ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हत्या कर दी। एएसपी श्रीश्चंद्र का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया है।

महिला के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed