फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal covid 19 hotspot people misbehaves with medical staffs on door to door survey

संभल: हॉटस्पॉट में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे कर रही टीम के साथ अभद्रता, टेलीशीट फाड़ी

Thu, 16 Apr 2020 02:19 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 16 Apr 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Sambhal covid 19 hotspot people misbehaves with medical staffs on door to door survey
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के हिन्दूपुरा खेड़ा, तश्तपुर, शाहबाजपुरा खुर्द और फूलवार में स्वास्थ्य सर्वे करने गई टीम के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता करने की बात सामने आई है। लोगों ने टीम के साथ अभद्रता करने का साथ ही उनकी टेली शीट भी फाड़ दी। 

विज्ञापन


लोगों के इस रवैये के बाद टीम बिना सर्वे किए ही लौट आई। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देगा। 
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जुहेब करीम ने बताया कि संभल के दीपासराय और सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा को हॉटस्पॉट घोषित कर सील किया गया है। इन दोनों क्षेत्रों में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सर्वे कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए टीमें लगाई गई हैं। टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी और बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसी क्रम में तीन टीमें हिन्दूपुरा खेड़ा, शाहबाजपुर खुर्द, तश्तपुर और फूलवार क्षेत्र में गई थीं। कुछ लोगों ने टीम से सर्वे करने का विरोध किया। 


जब टीम की ओर से विरोध किया गया तो उन्होंने अभद्रता की। टेली शीट फाड़ने की जानकारी टीम की ओर से दी गई है। अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी और कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा। साथ ही प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा के लिए सहयोग भी मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed