फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party MP Azam Khan court hearing in case of Chhajlate

सपा सांसद आजम खां की आज कोर्ट में पेशी, छजलैट प्रकरण में होगी सुनवाई

Wed, 18 Nov 2020 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Nov 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party MP Azam Khan court hearing in case of Chhajlate
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के छजलैट प्रकरण में आरोपी रामपुर के सांसद आजम खां बुधवार को मुरादाबाद कोर्ट में पेश होंगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों ने कचहरी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। जबकि कांठ बवाल में भी बुधवार को सुनवाई होनी है। इस केस में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और नगर विधायक समेत अन्य भाजपा नेता आरोपी हैं। 
विज्ञापन


एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट में छजलैट के बारह साल पुराने हाईवे जाम और बवाल केस की सुनवाई चल रही है। इस केस में रामपुर के सांसद व पूर्व मंत्री आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, अमरोहा के विधायक महबूब अली, मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर के नईमुल हसन, नगीना विधायक मनोज पारस, सपा नेता डीपी यादव, राज कुमार प्रजापति समेत अन्य सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


बुधवार को इस मामले में सुनवाई होनी है। इसमें आजम खां और उनके बेटे के अदालत में पेश होने की संभावना है। आजम खां और उनके बेटे सीतापुर जेल में बंद हैं। छह साल पुराने कांठ बवाल प्रकरण केस में भी बुधवार को सुनवाई होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में कांठ में धार्मिक स्थल से लाउड स्पीकर उतराने को लेकर बवाल हुआ था। इस केस में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता और अन्य भाजपा नेता आरोपी हैं। इस केस की वापसी पर सुनवाई होनी है। 

पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भी सुनवाई होनी है। इस केस में आजम खां, उनके बेटे व अन्य आरोपी हैं। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मुनीष भटनागर ने बताया कि बुधवार को आजम खां की पेशी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed