फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party MLA Haji Ikram Qureshi joins Congress

सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी कांग्रेस ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', मुरादाबाद देहात सीट पर ठोकेंगे ताल

Thu, 27 Jan 2022 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Jan 2022 12:26 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कांग्रेस का दामन थामने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी वार्ता हो चुकी है। पार्टी का सिंबल आने का इंतजार है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party MLA Haji Ikram Qureshi joins Congress
हाजी इकराम कुरैशी

विस्तार

टिकट कटने के बाद समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस टिकट पर मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। टिकट कटने के बाद दूसरी पार्टी का दामन थामने वाले इकराम जिले के दूसरे सपा विधायक हैं। इससे पहले कुंदरकी से विधायक हाजी रिजवान टिकट कटने के बाद हाथी पर सवार हो चुके हैं।
विज्ञापन


हाजी इकराम कुरैशी ने कांग्रेस का दामन थामने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी वार्ता हो चुकी है। पार्टी का सिंबल आने का इंतजार है। अगर आज आ जाता है तो आज ही वह पर्चा भर देंगे वरना शुक्रवार को वह नामांकन करा देंगे। 
विज्ञापन


इकराम कुरैशी ने कहा कि मुलायम सिंह के समय कि समाजवादी पार्टी में वफादार लोगों की कद्र हुआ करती थी लेकिन अब पार्टी में उनकी नहीं चल रही है। इससे परिस्थितियां बदल चुकी है। वहां चापलूस हावी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी इकराम ने कहा कि उन्होंने सपा के लिए 28 साल खून पसीना बहाया है। कई बार पार्टी के जिलाध्यक्ष रहकर सपा का जनाधार बढ़ाने में काफी मेहनत की थी। लेकिन समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट काट कर अच्छा नहीं किया।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर मैंने विश्वास पैदा किया है। इसे बर्बाद नहीं होने देंगे। इकराम ने कहा कि क्षेत्र की जनता भी चाहती है कि वह चुनाव लड़े। इसलिए उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed