{"_id":"61db38788fa6122a4a7207bb","slug":"sales-of-medicines-weak-emphasis-on-mask-sanitizer-moradabad-news-mbd415538395","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं की बिक्री कमजोर मास्क-सैनिटाइजर पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं की बिक्री कमजोर मास्क-सैनिटाइजर पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल के इस लहर में तेजी से बढ़ मरीजों की संख्या के बीच बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में उछाल आ गया है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर पर जोर है। दोनों की बिक्री दोगुनी से अधिक हो गई है। वहीं, अभी कोविड की दवाओं की बिक्री कमजोर है। वहीं जनरल कोल्ड की दवाओं की बिक्री बढ़ी है।
बीते दिसंबर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की आमद हुई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने लगे। दिसंबर में मरीजों की संख्या कम रही, लेकिन जनवरी में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी। शनिवार तक जिले में इस लहर में कोरोना के 882 केस मिल चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बचाव के लिए लोग एक बार फिर मास्क और सैनिटाइजर पर जोर देने लगे हैं। यही वजह है कि मास्क और सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर संचालकों के मुताबिक दिसंबर के मध्य तक सैनिटाइजर की बिक्री न के बराबर थी, मास्क भी गिने चुने लोग ही ले जाते थे। लेकिन पिछले दस दिनों में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री दोगुनी से भी अधिक हो गई। हालांकि अभी कोविड दवाओं की बिक्री बहुत कम है। अलबत्ता जनरल कोल्ड में इस्तेमाल होेने वाली दवाओं की बिक्री बढ़ी है।
- कोविड की दवाओं की बिक्री कम है। लोग मास्क और सैनिटाइर पर जोर दे रहे है। करीब दस दिनों में दोनों की बिक्री बढ़ी है। सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने से अधिक बिक्री हो गई है। दवाओं मारामारी नहीं है। जनरल मेडिसिन बिक रही है। - शोभित मेहरोत्रा, दवा विक्रेता
विज्ञापन
- कोरोना की दवाओं की बिक्री पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। नार्मल दवाओं की बिक्री हो रही है। बुखार और खांसी की दवाओं की डिमांड बढ़ी है। पांच से दस फीसदी की वृद्धि हुई है। - साहित्य रस्तोगी, अध्यक्ष, केमिस्ट ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
- मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में वृद्धि आई है। मास्क में एन-95 और ट्रिपल लेयर की बिक्री बढ़ी है। मास्क में करीब अस्सी फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि सैनिटाइजर में बीस से तीस प्रतिशत का इजाफा हुआ है। - विपुल अग्रवाल, सर्जिकल विक्रेता