{"_id":"5daf66d18ebc3e93d62b1ede","slug":"salery-city-news-mbd3267521123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय जारी, खाता सीज, कैसे निकालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय जारी, खाता सीज, कैसे निकालें
विज्ञापन
salery
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का सितंबर माह का मानदेय जारी हो गया है पर विडंबना यह है कि मुरादाबाद जिले के अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के खातों में मानदेय की धनराशि हस्तांतरित नहीं हो पाएगी। करीब दस करोड़ की बकाया देनदारी जमा नहीं होने से पीएफ विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान का खाता सीज किया है। सर्व शिक्षा अभियान के खाते से किसी भी मद में धनराशि हस्तांतरित नहीं हो रही है। इससे कर्मचारी हताश और निराश हैं के आखिर दिवाली कैसे मनेगी। हालांकि शिक्षा विभाग ने लंबित एरिया भुगतान कराने की कवायद शुरू कर दी है ताकि कुछ तो राहत मिले।
मुरादाबाद जिले के परिषदीय स्कूलों में 247 अनुदेशक और 1793 शिक्षा मित्रों की तैनाती है। शिक्षा मित्रों का दस हजार और अनुदेशकों का सात हजार रुपये मानदेय है। अनुदेशक उच्च प्राथमिक स्कूलों में कला, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कंप्यूटर की शिक्षा देते हैं। शिक्षा मित्र प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य कराते हैं। अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों का वर्ष 2015 से पीएफ जमा नहीं था। 10 करोड़ का बकाया होने पर पीएफ विभाग ने पिछले माह सर्व शिक्षा अभियान का खाता सीज कर दिया। खाते में करीब छह करोड़ रुपये की धनराशि थी। खाता सीज होने से अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के मानदेय से लेकर सर्व शिक्षा अभियान के किसी भी मद में धनराशि का हस्तांतरण की प्रक्रिया ठप हो गई।
शासन ने पूरे प्रदेश में अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों का सितंबर माह का मानदेय जारी किया है। मुरादाबाद जिले में अनुदेशकों का 17 लाख 29 हजार और शिक्षा मित्रों का एक करोड़ 79 लाख रुपये जारी हुआ है। मानदेय जारी होने के बाद भी अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों को दीपावली पर मानदेय नहीं मिल पाएगा। त्योहार पर कर्मचारियों की आर्थिक परेशानी देखते हुए लंबित एरियर भुगतान कराने की कवायद शुरू हो गई है। चूंकि उसका विभाग भी दूसरा है और एकाउंट भी अलग है। इसमें पैसा आया तो कुछ राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान का खाता सीज है। खाते से एक भी रुपये नहीं निकाल सकते हैं। अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के खातों में मानदेय हस्तांतरित नहीं कर सकते हैं। अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों का वर्ष 2016 से 2017 के बीच का एरियर बकाया है। दीपावली से पहले एरियर भुगतान कर दिया जाएगा। - हेमंत कुमार आर्य, वित्त लेखाधिकारी