फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Saizal became police captain of Rampur for one day, Ilma Additional SP

Mission Shakti: रामपुर की एक दिन की पुलिस कप्तान बनी सैजल, इल्मा एडिशनल एसपी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Fri, 08 Dec 2023 11:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 11:13 AM IST
सार

मिशन शक्ति के तहत रामपुर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की बारीकियों को समझाने का मौका दिया। इसी क्रम में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अपने दफ्तर बुलाया।

विज्ञापन
Saizal became police captain of Rampur for one day, Ilma Additional SP
रामपुर में एक दिन की पुलिस कप्तान बनी सैजल - फोटो : संवाद

विस्तार

मिशन शक्ति के तहत रामपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्नातकोत्तर कक्षा की छात्रा सैजल कश्यप को कुछ देर के लिए अपनी कुर्सी सौंप दी। सैजल ने पुलिस अधीक्षक जबकि इसी काॅलेज की इल्मा ने एएसपी की कुर्सी संभालकर फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण कराने को कहा।

विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत रामपुर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की बारीकियों को समझाने का मौका दिया। इसी क्रम में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अपने दफ्तर बुलाया। काॅलेज में जंतु विज्ञान से स्नातकोत्तर के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सैजल कश्यप को पुलिस अधीक्षक व बीए के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा इलमा मोबीन को अपर पुलिस अधीक्षक बनाया।
विज्ञापन


एसपी ने सैजल को अपनी कुर्सी पर बैठाया,जबकि वह खुद बराबर वाली सीट पर बैठे। इस दौरान सैजल ने यहां आए फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण कराने के भी आदेश दिए। इसी तरह इल्मा ने एएसपी की कुर्सी संभालते हुए पुलिस की बारीकियों को समझा। एसपी ने छात्राओं को पुलिस की बारीकियों को बताया साथ ही कार्य करने के तरीकों को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 छात्र-छात्राएं सीख रहें पुलिस की कार्य प्रणाली की बारीकियां

जनपद स्तर पर 50 स्वयं सेवकों का थाना गंज,मिलक, महिला थाना, बिलासपुर व टांडा पर एक माह का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्य प्रणाली, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज महाविद्यालय के स्वयं सेवकों व स्वयं सेविकाओं को जनपद के पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली जानने का अवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed