फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Saint Pagal Baba died during austerity

Sambhal: पंचाग्नि तपस्वी संत पागल बाबा की तपस्या के दौरान मौत, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप

Sun, 26 May 2024 11:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 26 May 2024 11:54 PM IST
सार

संत पागल बाबा राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ विश्व शांति, जगत कल्याण व गौ रक्षा के लिए तपस्या कर रहे थे। बाबा के सेवक ने बताया कि अनुमति लेने पर सभी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई थी।

विज्ञापन
Saint Pagal Baba died during austerity
बाबा पागलदास काली कमली वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बैनीपुर चक के नजदीक एक ग्रामीण के खेत में पंचाग्नि तपस्या कर रहे अमेठी के शिवधाम निकट सगरा महाकाल के बाबा पागलदास काली कमली वाले (72) की रविवार की सुबह करीब 11 बजे मौत हो गई। वह पांच दिवसीय तपस्या कर रहे थे। चौथे दिन उनकी मौत हुई है। जिला अस्पताल पहुंचने पर बाबा के सेवक भारत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही रही है। तपस्या शुरू होने के बाद से एक भी दिन स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया। रविवार को अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई।

विज्ञापन


संत पागल बाबा ने प्रशासन से पांच दिवसीय तपस्या के लिए अनुमति ली थी। 23 मई से 27 मई तक की अनुमति मिली थी। पंचाग्नि तपस्वी ने भीषण गर्मी में अपने चारों दिशाओं में प्रचंड अग्नि प्रज्वलित कर ली थी और वह बीच में बैठकर तपस्या कर रहे थे। यह तपस्या वह राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ विश्व शांति, जगत कल्याण व गौ रक्षा के लिए कर रहे थे। बाबा के सेवक ने बताया कि अनुमति लेने पर सभी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई थी लेकिन प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। रविवार को जब बाबा की हालत बिगड़ी तो तत्काल एंबुलेंस भी नहीं मिली। करीब आधा घंटे बाद एंबुलेंस मिल सकी। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मृत होने की पुष्टि की। वहीं दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन की ओर से बाबा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह अमेठी से संभल के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed