फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sadhvi liked brass items

प्रदर्शनी में साध्वी को भाई ब्रास की मूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

प्रदर्शनी में जिला पंचायत अध्यक्ष ने नगीना के मेसर्स आफताब वुड क्रिएशन के कला की प्रशंसा की। इस दौरान मोहम्मद बिलाल के मेटल फ्लावर, कॉपर की बोतल, गिलास और मग को काफी लोगों ने खरीदा। शहाबुद्दीन के मेटल के उत्पाद, रहमतनगर के अजीम की पीतल की ट्राफी, खादी ग्रामोद्योग के वस्त्र, मो.परवेज का फूलदान, पूजा सामग्री, निशा रानी द्वारा इंब्राइडरी एंड क्रच, सरताज अली के ब्रास के हैंडीक्राफ्ट को लोगों ने पसंद किया।

विज्ञापन
sadhvi liked brass items

विस्तार

मुरादाबाद। संयुक्त आयुक्त उद्योग के परिसर में लगी प्रदर्शनी में साध्वी गीता प्रधान को ब्रास निर्मित पूजा सामग्री काफी पसंद आई। प्रदर्शनी में समापन पर गीता प्रधान और जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने हस्त शिल्पियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी के समापन अवसर पर रविवार को अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष गीता प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह प्रियंका अग्रवाल के साथ आई। इस दौरान प्रदर्शनी में शिल्प गुरु दिलशाद हुसैन, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इकराम हुसैन, चिरंजी लाल यादव, शांति प्रसाद यादव, महावीर सिंह, जकरिया द्वारा निर्मित शिल्प की अत्यधिक संख्या में कलाकृतियों ने लोगों का मन मोह लिया। राज्य पुरस्कार विजेता संभल से आए शाह आलम ने हड्डी और सींग से निर्मित उत्पादों को लगाया था। बरेली की फातमा जेहरा ने जरदोजी की हस्त निर्मित वस्त्र, ब्रास से निर्मित पूजा पात्र सजाए गए थे। प्रदर्शनी में जिला पंचायत अध्यक्ष ने नगीना के मेसर्स आफताब वुड क्रिएशन के कला की प्रशंसा की। इस दौरान मोहम्मद बिलाल के मेटल फ्लावर, कॉपर की बोतल, गिलास और मग को काफी लोगों ने खरीदा। शहाबुद्दीन के मेटल के उत्पाद, रहमतनगर के अजीम की पीतल की ट्राफी, खादी ग्रामोद्योग के वस्त्र, मो.परवेज का फूलदान, पूजा सामग्री, निशा रानी द्वारा इंब्राइडरी एंड क्रच, सरताज अली के ब्रास के हैंडीक्राफ्ट को लोगों ने पसंद किया। प्रदर्शनी में बसंत ग्रामोद्योग की तरफ से हनी स्टाल लगाया गया था। उस्मान पीरजादा ने डेकोरेटिव आइटम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed