{"_id":"6a3849f4064a36c66303e910","slug":"rural-women-should-become-self-reliant-through-training-mla-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-112213-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनें ग्रामीण महिलाएं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनें ग्रामीण महिलाएं : विधायक
विज्ञापन
बिलारी। मुंडिया राजा रोड स्थित जनता समाज सेवा ट्रस्ट के कार्यालय में रविवार दोपहर आयोजित समारोह में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं और युवतियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने जनता समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने के कार्यक्रम को सराहा। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के इस दौर में महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी बनने की जरूरत है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. आदिल नवाज ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण माह पहले किया गया। प्रशिक्षण के लिए महिलाओं और युवतियों का चयन ट्रस्ट ने गांव-गांव जाकर सर्वे के जरिए किया। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रशिक्षणार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। परीक्षा पास करने वाली महिलाओं और युवतियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिए गए। समारोह का संचालन मंडलाध्यक्ष अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. उजमा खान, कनक आर्य, शुभम कुमार, अनिल कुमार, प्रतिभा सिंह, शालू सिंह, पूजा मौर्य, माया मौर्य, पूजा रानी, भावना सिंह और हुमा खान आदि रहे। संवाद