फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rukmania and parekr sports club won the match

रुक्मणी और पारकर क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
rukmania and parekr sports club won the match
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मुकाबले आईएफटीएम के मैदान पर खेले गए। पहला मैच अब्बासी क्रिकेट क्लब और रुक्मणी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें रुक्मणी क्रिकेट क्लब ने विजय प्राप्त की। वहीं दूसरा मैच संभल क्रिकेट क्लब और पारकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें पारकर की टीम ने मैदान मार लिया।
विज्ञापन

दोनों मुकाबले 40-40 ओवर के थे। पहले मैच में अब्बासी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए तुषार अग्रवाल ने 50 और अमित ने 23 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी क्लब के लिए गेंदबाजी में मिर्जा ने शानदार चार और अरबाज मंसूरी ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी की टीम से आर्यन चौधरी ने 63 और आर्यन शर्मा ने 23 रन बनाए। रुक्मणी टीम ने ये मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच पारकर क्रिकेट क्लब व संभल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पारकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 30 ओवर में 141 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। विनय ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। संभल के लिए पीयूष सिंह ने पांच और प्रवीण ने 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संभल की टीम 40 ओवर में सात विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। टीम के लिए विपिन ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिया। पारकर की टीम से प्रत्युल ने दो विकेट लिए। इस तरह ये मुकाबला पारकर क्लब ने पांच रन से जीत लिया। अंपायर की भूमिका में शमशाद अल्वी, सतेन्द्र कुमार, निश्चल चाहल रहे। मैच के दौरान डीएसए के क्रिकेट सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, संभल टीम के कोच शाहिद, डॉ कुशल पाल सिंह, कपिल गिल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed