फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rukmani club won the match

एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में रुक्मणी क्लब ने रामपुर को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
rukmani club won the match
मुरादाबाद। अवस्थी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें रुक्मणी क्रिकेट क्लब ने रामपुर क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
विज्ञापन

रामपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 90 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम के लिए विपिन आर्य ने सर्वाधिक 38 रन का योगदान किया। रुक्मणी क्रिकेट क्लब के लिए गेंदबाजी में अमान सिद्दीकी, मिर्जा, अक्षु बजवा और प्रवीण यादव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी की टीम ने 7.3 ओवर में एक विकेट खोकर एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की। टीम के लिए अमान सिद्दीकी ने 20 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के और पांच चौंकों की मदद से 35 रन बनाए। अभिषेक चौधरी ने नाबाद 33 रन बनाए। गेंदबाजी में रामपुर के लिए कुनाल चौधरी ने एक विकेट लिया। अंपायरिंग निश्चल चाहल और रईस हसन ने की। ऑफ लाइन स्कोरर श्रीकांत और ऑनलाइन स्कोरर विनय रहे। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी और डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी और यश शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed