फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ruchi Veera: SP Ruchi is owner of property worth Rs. 10 crores, said- I am the alliance candidate

Ruchi Veera: दस करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं सपा की रुचि, कहा- मैं ही गठबंधन प्रत्याशी..पूरे दम से लड़ूंगी

Thu, 28 Mar 2024 10:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 10:56 AM IST
सार

मुरादाबाद से सपा के टिकट पर नामांकन करवाने वाली रुचि वीरा ने कहा कि वह मुरादाबाद से गठबंधन की प्रत्याशी हैं। वह महानगर के लोगों का दिल जीतने के लिए आई हैं। डॉ. एसटी हसन उनके बड़े भाई जैसे हैं। 

विज्ञापन
Ruchi Veera: SP Ruchi is owner of property worth Rs. 10 crores, said- I am the alliance candidate
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व विधायक रुचि वीरा ने कहा कि सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खां को थैंक्स बोलना चाहूंगी। उन्होंने कहा कि मैं ही मुरादाबाद से गठबंधन की प्रत्याशी हूं। पूरे दमखम के साथ चुनाव लडूंगी। मुरादाबाद के लोगों का दिल जीतने आई हूं।

विज्ञापन

यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। डॉ. एसटी हसन भी मेरे बड़े भाई हैं। इस बारे में मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी। पुतला फूंकने के बारे में पूछने पर पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ उन्मादी लोगों ने ऐसा कार्य किया होगा लेकिन उनको जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Ruchi Veera: SP Ruchi is owner of property worth Rs. 10 crores, said- I am the alliance candidate
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज से स्नातक 

अपने नामांकन से मुरादाबाद लोकसभा सीट पर हलचल मचाने वाली सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 10 करोड़ 17 लाख 39 हजार 391 रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। उनकी चल संपत्ति में तीन असलहे भी हैं, जिनमें एक दोनाली बंदूक, एक रिवॉल्वर व एक रायफल शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक ट्रैक्टर, एक कार, 1600 ग्राम सोना व छह किलो चांदी है। सपा प्रत्याशी के पति उदयन वीरा के पास कुल 17 करोड़ 88 लाख 48 हजार 929 रुपये की संपत्ति है।

Ruchi Veera: SP Ruchi is owner of property worth Rs. 10 crores, said- I am the alliance candidate
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा - फोटो : अमर उजाला

इसमें एक करोड़ 38 लाख 48 हजार रुपये चल संपत्ति है, जिसमें छह ट्रैक्टर व तीन असलहे शामिल हैं। असलहों में एक दोनाली बंदूक, एक पिस्टल व एक रायफल है। इसके अलावा उदयन वीरा के नाम पर दिल्ली में 9.5 करोड़ रुपये की कीमत का एक फ्लैट भी है। लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए दाखिल किए गए रुचि वीरा के शपथ पत्र के मुताबिक उनके चार बैंक खातों में लगभग 32 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन

Ruchi Veera: SP Ruchi is owner of property worth Rs. 10 crores, said- I am the alliance candidate
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा - फोटो : अमर उजाला

बचत योजनाओं व अन्य में 24 लाख रुपये जमा हैं। रुचि वीरा के पास 30 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा 42 लाख रुपये कीमत की गैर कृषि भूमि भी है। उनके पति के पास 28 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये हैं। यह भूमि बिजनौर जिले में है। शपथ पत्र के मुताबिक रुचि वीरा ने वर्ष 1982 में मुरादाबाद के हिंदू डिग्री कॉलेज से स्नातक किया है।

Ruchi Veera: SP Ruchi is owner of property worth Rs. 10 crores, said- I am the alliance candidate
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा - फोटो : अमर उजाला

रुचि वीरा सपा की अधिकृत प्रत्याशी हैं। पार्टी के पदाधिकारी अभी से उनका चुनाव प्रचार पूरे तन मन और धन से करेंगे। देश में बढ़ती जा रही महंगाई, नफरत भरी राजनीति और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को हराने का कार्य करेंगे। जनता भाजपा राज से काफी परेशान हो चुकी है। इसका फायदा सपा को मिलेगा। - डीपी यादव, जिलाध्यक्ष, सपा, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed