फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RTO suspended DL of 382 people in six months

Moradabad News: आरटीओ ने छह महीने में 382 लोगों का डीएल किया निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
RTO suspended DL of 382 people in six months
मुरादाबाद। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग ने छह महीने के भीतर 382 लोगों का डीएल निलंबित किया है। यह निलंबन तीन से छह महीने के लिए किया गया है। ये वे वाहन चालक हैं, जिन्होंने सिग्नल तोड़े, रेड लाइट जंप किया, उल्टी दिशा में वाहन चलाए। वहीं, कुछ लोगों का शराब पीकर वाहन चलाने और मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने पर डीएल निलंबित किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड, कांठ रोड समेत शहर के अन्य सड़कों पर लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आते हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, हर महीने शहर के सैकड़ों लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसके कारण लोगों का चालन किया जाता है। जिले में छह महीने के भीतर 382 लोगों ने तीन से पांच बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। इसके कारण इन चालकों का डीएल निलंबित कर दिया गया है। इसमें 123 बाइक चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। बाकी के चार पहिया, माल वाहन शामिल हैं। संभागीय निरीक्षक हरिओम ने बताया कि विभाग की ओर से डीएल धारकों के मोबाइल पर मैसेज भेजे जाते हैं कि वह नियमों का पालन करें। इसके बावजूद चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। किसी का तीन बार तो किसी का पांच बार चालन हुआ है। जिन लोगों का डीएल निलंबित किया जा चुका है वह वाहन नहीं चला सकते हैं।
विज्ञापन

00
चालकों को अब फिर से देना होगा टेस्ट
- संभागीय निरीक्षक हरिओम ने बताया कि जिन चालकों का डीएल निलंबित कर दिया गया है। अब उन्हें फिर से ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट में पास होने के बाद इन्हें फिर से नई प्रक्रिया से गुजरना होगा। लाइसेंस निलंबित होने पर लोग यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित होंगे। चालकों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी और वह यातायात नियमों का पालन करने के लिए अधिक सावधानी बरतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed