आरटीई के तहत दाखिल: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए खुलेगी राह, मुरादाबाद के स्कूलों में 6000 सीटें बढ़ीं
मुरादाबाद में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लिया जा सकता है। इस बार छह हजार सीटें बढ़ा दी गई हैं। बीएसए के मुताबिक प्रवेश चाहने के लिए एक दिसंबर से आवेदन शुरू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2025-26 के लिए निजी स्कूलों में दाखिले की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इस बार जिले में दाखिला के लिए छह हजार सीटें बढ़ गई हैं। बीएसए का कहना है कि पहली बार आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को एक दिसंबर से आवेदन करने का मौका मिलेगा।
राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से आवेदन शुरू होने की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए हर बार की तरह ऑनलाइन प्रकिया अपनानी पड़ेगी। इस बार भी चार चरणों में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस वर्ष आरटीई के तहत 1111 निजी स्कूलों को पोर्टल पर मैप कर दिया गया है।
इन स्कूलों में 12768 सीटें आरक्षित की गई हैं। जबकि पिछली बार 624 स्कूलों में 6200 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया की गई थी। इस लिहाज से इस बार करीब छह हजार सीटें बढ़ी हैं। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तारीखें भी जारी हो गई हैं।
5914 विद्यार्थियों को मिला दाखिला
वर्तमान सत्र में चार चरण में दाखिला प्रक्रिया हुई थी। इसके तहत 12250 आवेदन आए थे। इसमें से 9025 आवेदनों को सत्यापित किया गया था। इसके बाद 5914 विद्यार्थियों को दाखिला मिला था और 3111 विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो सका था।
दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी
चरण आवेदन की तारीख लॉटरी तारीख प्रवेश
प्रथम एक दिसंबर से 19 दिसंबर 24 दिसंबर 27 दिसंबर
दूसरा एक जनवरी 25 से 19 जनवरी 24 जनवरी 27 जनवरी
तीसरा एक फरवरी से 19 फरवरी 24 फरवरी 27 फरवरी
चौथा एक मार्च से 19 मार्च 24 मार्च 27 मार्च
45 स्कूलों को जारी किए गए नोटिस
कई ऐसे विद्यालय थे, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अपने यहां पर दाखिला नहीं देना चाहते थे। तमाम बहाने बनाकर वह अभिभावकों को टहला रहे थे। अभिभावक भी स्कूल और विभागों में चक्कर लगाने को मजबूर थे। अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गई थीं। इसके बाद विभाग की ओर से जिले के 45 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे।
पहली बार शासन की ओर से आरटीई की प्रक्रिया दिसंबर में शुरू हो रही है। विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अभिभावकों को जानकारी देने के लिए विभाग की ओर से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। -विमलेश कुमार, बीएसए