फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RSS vibhag sanghchalak died in corona

कोरोना से आरएसएस के विभाग संघचालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
RSS vibhag sanghchalak died in corona
विभाग संघ चालक अजय यादव का हुआ निधन, फाइल फोटो
कोरोना से आरएसएस के विभाग संघचालक की मौत
विज्ञापन

- संक्रमित होने पर नोएडा के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती
- 2011 से विभाग संघचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे अजय यादव
- कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, ब्रजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित मुरादाबाद के आरएसएस के विभाग संघचालक अजय यादव की बुधवार को मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वर्ष 2011 से विभाग संघचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ब्रजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां संघ के जुड़े पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता पहुंचे।

मुरादाबाद के आरएसएस के विभाग संघचालक अजय यादव की 30 नवंबर को तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उन्हें कॉसमास हास्पिटल में भर्ती कराया था। जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। संघ से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक अजय यादव कुशल संगठनकर्ता, सरल, सहज और समर्पित स्वयंसेवक थे। वह बचपन से ही संघ के स्वयंसेवक थे, संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित थे। संघ के अनेक दायित्वों पर कार्य करते हुए वर्ष 2011 से विभाग संघचालक के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में प्रांत प्रचारक धनीराम, प्रांत कार्यवाह फूल सिंह, सह विभाग प्रचारक धनंजय सिंह, सह विभाग संघचालक ओमप्रकाश शास्त्री, विभाग कार्यवाह योगेंद्र सिंह, विभाग मंत्री विहिप सुभाष शर्मा, भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, मेयर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सत्यपाल सैनी, हरिओम शर्मा नवल वार्ष्णेय, कवीश राणा, देवेश सिंह आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed