फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RSD Academy emerged winner in arm wrestling, Modern runner-up

Moradabad News: आर्म रेसलिंग में आरएसडी एकेडमी बना विजेता, मॉडर्न उपविजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
RSD Academy emerged winner in arm wrestling, Modern runner-up
मुरादाबाद। जिला आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में आरएसडी एकेडमी ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल दूसरे व टाइनी टोट्स स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी में हुई एक दिवसीय अंतर जिला आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शहर के 12 स्कूलों के कुल 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. अनंत राणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। एसोसिएशन के सचिव मोहित चौधरी के अनुसार अंडर-14, 16, 18 और 23 के अलावा सीनियर वर्ग के भी मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग के 40 किग्रा भारवर्ग में मो. मुआज ने स्वर्ण, अहम अली ने रजत और देव व विराट ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

45 किग्रा भार वर्ग में मानस विश्नोई ने स्वर्ण, दिवेश ने रजत, योग प्रकाश व मो. निहाल ने कांस्य जीता। 50 किग्रा भार वर्ग में आयु ने स्वर्ण, नैतिक पवार ने रजत और संजू व फैजान मलिक ने कांस्य जीता। 55 किग्रा भार वर्ग में हनी ने स्वर्ण, हितांशु ने रजत, पवित्र व भविष्य ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग के 40 किग्रा भार वर्ग में वैष्णवी, 45 किग्रा में कर्णिका चौधरी, 55 किग्रा में आर्य गुप्ता, 60 किग्रा में गिरिशा और 60 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अलंकृता ठाकुर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-16 बालक वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग में अदनान ने स्वर्ण, शिव कुमार ने रजत, भविष्य ने कांस्य पदक जीता। 55 किग्रा भार वर्ग में अभय सक्सेना ने स्वर्ण, शौर्य ने रजत और अंश ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में अनम बिलाल ने स्वर्ण व आलिया सुल्ताना ने रजत पदक जीता। 50 किग्रा भार वर्ग में हुफ्जुन ने स्वर्ण, 60 किग्रा में सानिया ने स्वर्ण, कोरीन ने रजत और कैफ्रीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अजय शर्मा और डॉ. गरिमा शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मयंक कश्यप, मरदान अली, आदित्य कुमार, मॉरिस, चिराग आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शाहवेज अली ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed