फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rs. 4.4 crores received to fill potholes on Moradabad-Thakurdwara road

Moradabad News: मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग के गड्ढों को भरने के लिए पौने चार करोड़ मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Rs. 4.4 crores received to fill potholes on Moradabad-Thakurdwara road
मुरादाबाद। उत्तराखंड को यूपी से जोड़ने वाले मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग के गड्ढों को भरने के लिए एनएचएआई से पौने चार करोड़ रुपये मिल गए हैं। फोरलेन का ठेकेदार एक माह में इस मार्ग के गड्ढों को भरने के साथ पैचवर्क का काम करेगा। मार्ग दुरुस्त होने के बाद एनएचएआई उसे लोक निर्माण विभाग को निर्माण के लिए सौंपेगी।
विज्ञापन

नैनीताल सहित उत्तराखंड जाने के लिए मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर कदम-कदम पर गहरे गड्ढे हैं, जिसके कारण आठ माह से लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। गहरे गड्ढों के कारण कई हादसे भी हुए, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। कई बार लोगों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मार्ग की मरम्मत कराने की आवाज उठाई थी। पिछले डीएम ने इस मामले में हस्तक्षेप भी किया था, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने यह कहकर बात टाल दी कि बजट फोरलेन के निर्माण के लिए है। पुराने मार्ग के लिए बजट नहीं मिलेगा। लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने जर्जर मार्ग को लेकर अभियान शुरू किया। अखबार में लगातार खबरें प्रकाशित की गईं। इसका संज्ञान लेकर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बैठक कर मार्ग की मरम्मत कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। परिणाम यह निकला कि एनएचएआई के अभियंता की देखरेख में ठाकुरद्वारा बस स्टैंड और भोजपुर के सिंघावली में ठेकेदार ने गड्ढों को भरने और मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। मार्ग की मरम्मत के लिए पांच मशीनें लगाईं, लेकिन कांवड़ यात्रा की वजह से काम बंद कर दिया गया। छानबीन करने पर पता चला कि मार्ग पर पैचवर्क करने और गड्ढों को भरने के लिए धन स्वीकृत नहीं हुआ था। इसी कारण ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिया। इस मामले में जिले के अधिकारियों के समक्ष एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मार्ग की मरम्मत करने का अनुरोध किया, लेकिन अधिशासी अभियंता का कहना था कि गड्ढों को भरने और पैचवर्क होने के बाद विभाग इस मार्ग को लेगा। क्योंकि टेंडर करने और मार्ग निर्माण करने में दो माह लग जाएंगे। इस बीच गड्ढों के बढ़ने पर जनता लोक निर्माण विभाग को कोसेगी।
विज्ञापन


एनएचएआई के पीडी का प्रयास रंग लाया
एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार ने विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजकर मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने के लिए तीन करोड़ 72 लाख रुपये स्वीकृत करा लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य को फोरलेन का काम कराने वाली कंपनी कराएगी। इस मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए एक माह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद मार्ग को लोनिवि को निर्माण के लिए सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed