फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rs 21 crore approved for dry port in Mundhapande

Moradabad News: मूंढापांडे में ड्राईपोर्ट के लिए 21 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rs 21 crore approved for dry port in Mundhapande
मुरादाबाद। मूंढापांडे के दलपतपुर में ड्राईपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 21.24 करोड़ रुपये स्वीकृत दे दी है। धन मिलने के बाद जिला प्रशासन किसानों से जमीन की खरीद करेगा। मूंढापांडे के समदी समदा मार्ग पर दलपतपुर में 13 एकड़ में सऊदी अरब की कंपनी ड्राईपोर्ट का निर्माण करेगी। पोर्ट से ही कंटेनरों की हैंडलिंग की जाएगी। जांच के लिए यहां कस्टम विभाग के अधिकारी भी रहेंगे। यहां गति शक्ति के टर्मिनल का निर्माण किया गया है। अब ड्राईपोर्ट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख सचिव ने ड्राईपोर्ट के लिए 21.24 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है। जिला प्रशासन ड्राईपोर्ट के लिए किसानों से जमीन की खरीद करेगा। मामले में शासन ने जिला प्रशासन से भी रिपोर्ट मांगी है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि शासन ने जमीन खरीदने के लिए 11 करोड़ देगा। बची राशि से पीडब्ल्यूडी 1700 मीटर लंबे फोरलेन सड़क का निर्माण करेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने मामले में शासन को एक प्रस्ताव भेजा था। अब प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत को इस कार्य का प्रभार मिल गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed