{"_id":"601db3af8ebc3e4a0e15f32a","slug":"rpf-jawan-indulges-in-indecency-with-hotel-operator-for-asking-for-food-money-city-news-mbd3785955118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ जवान ने भोजन के पैसे मांगने पर होटल संचालक से की अभद्रता, बिना पैसे दिए चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ जवान ने भोजन के पैसे मांगने पर होटल संचालक से की अभद्रता, बिना पैसे दिए चला गया
Sat, 06 Feb 2021 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर होटल पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर आरपीएफ जवान ने होटल संचालक से अभद्रता की और बिना पैसे दिए चला गया। आरोप है कि आरपीएफ जवान में झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
गांव मौलागढ़ के मझरा मौजमपुर निवासी मनोज गुप्ता का स्टेशन रोड स्थित मुखर्जी चौक के पास होटल है। जिस पर गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ का एक जवान पहुंचा और होटल संचालक से खाना खिलाने की बात कही। जवान जब खाना खाने के बाद चलने लगा तो मनोज ने उससे खाने के पैसे मांगे। इस पर आरपीएफ जवान आग बबूला हो गया और मनोज के गाल पर थप्पड़ मार दिया। उसके साथ गाली-गलौच की।
मनोज का आरोप है कि आरपीएफ जवान उसे जबरन रेलवे स्टेशन पर खींचकर ले जाने लगा, जिसे कुछ लोगों ने बमुश्किल बचाया। आरोपी उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। घटना की तहरीर होटल संचालक मनोज गुप्ता द्वारा कोतवाली में दी गई है।