फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RPF constable accused of raping woman, report filed

आरपीएफ के सिपाही पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
RPF constable accused of raping woman, report filed
मुरादाबाद। रेल मंडल के चंदौसी में तैनात आरपीएफ के एक सिपाही पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला की शिकायत पर जीआरपी ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला आठ मई को परिवार में विवाद होने के कारण नाराज होकर ट्रेन में बैठ गई थी। ट्रेन चंदौसी में रुकी तो सभी यात्री उतर गए लेकिन वह बोगी में बैठी रही। इस दौरान आरपीएफ का एक सिपाही पूछताछ के बहाने उसे अपने कमरे पर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही ने वहां महिला से दुष्कर्म किया। 11 मई को महिला वापस अपने घर मुरादाबाद पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। इस पर महिला के पति ने जीआरपी थाने पहुंचकर सारा मामला पुलिस को बताया। साथ ही एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता को भी यह सूचना पहुंचाई। चूंकि पीड़ित महिला आरोपी पुलिसकर्मी का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके चलते एसपी ने थाने की टीम को चंदौसी भेजकर जांच पड़ताल करने के लिए कहा। जीआरपी मुरादाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार महिला और उसके पति को लेकर चंदौसी पहुंचे। वहां जीआरपी के सभी सिपाहियों को महिला के सामने पेश किया लेकिन किसी की पहचान नहीं हुई। इसके बाद अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कुछ देर बाद पुलिस महिला के बताए पते पर आरोपी पुलिसकर्मी के कमरे पर पहुंची। तब पता चला कि वहां आरपीएफ का एक सिपाही रहता है। जीआरपी ने उसे पकड़कर महिला के सामने पेश किया, पीड़ित ने उसे आरोपी बताकर पहचान की। अब जीआरपी इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज करेगी। इस दौरान बृहस्पतिवार को महिला का मेडिकल नहीं हुआ। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शुक्रवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरपीएफ के अधिकारियों को लिखित सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed