फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Routes of 35 trains of the division restored as soon

Moradabad News: किसान आंदोलन समाप्त होते ही मंडल की 35 ट्रेनों का रूट बहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Routes of 35 trains of the division restored as soon
मुरादाबाद। ट्रेन से पंजाब या जम्मू का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अंबाला के शंभू स्टेशन पर किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है। रेलवे ट्रैक खाली होने के बाद सभी प्रभावित ट्रेनों का रूट बहाल कर दिया गया है। मुरादाबाद से गुजरने वाली सियालदह, शहीद, बेगमपुरा समेत 35 ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से चलनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन




पिछले दो माह से अंबाला के शंभू स्टेशन पर किसान धरने पर डटे थे। इसके कारण लुधियाना से रेल संपर्क कट सा गया था। अमृतसर व जम्मू जाने वाली ट्रेनें अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेहवाल होकर चलाई जा रही थीं। वहीं (15211-12) अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस अंबाला तक ही चलाई जा रही थी।
विज्ञापन







सैकड़ों यात्री इसके कारण परेशान थे। मुरादाबाद मंडल में दो माह में करीब 10 हजार टिकट रद्द हो चुके हैं। अब आंदोलन समाप्त होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम ट्रैक खाली हो गया है। अब सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये ट्रेनें भी प्रभावित
(15097) भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस
(12237) बनारस-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस
(15652) गुवाहटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस
(18103) जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
(13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल
(13151) कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस
(13307) धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस
(14617) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
(14649) जयनगर अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस
(12491) बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस
(12357) कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस
(12355) पटना-जम्मूतवी एक्सप्रेस
(14603) सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस
(12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस
(12407) न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस
(15933) न्यूतिनसुकिया- अमृतसर एक्सप्रेस
(04651) जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article