{"_id":"6624573f0686ea9fc6039464","slug":"route-of-11-trains-including-begumpura-punjab-mail-changed-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-385844-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बेगमपुरा, पंजाब मेल समेत 11 ट्रेनों का रूट बदला, दो निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बेगमपुरा, पंजाब मेल समेत 11 ट्रेनों का रूट बदला, दो निरस्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंबाला मंडल में शंभू स्टेशन पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली 11 ट्रेनों को रेलवे ने बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें बेगमपुरा, पंजाब मेल एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। वहीं अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
इसके कारण मंडल से सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (12053-54) अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 21 अप्रैल को रद्द रहेगी। 20 अप्रैल को चलने वाली (12237) बनारस-जम्मू बेगमपुरा एक्सप्रेस, (13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस, (13151) कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, (12355) पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, (14617) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, (14673) जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, (12331) हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस, (12357) कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 21 अप्रैल को अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सनेहवाल होकर गुजरेंगी। ये ट्रेनें वापसी में भी इन्हीं रूटों से गुजरेंगी। 21 अप्रैल को चलने वाली (12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस अंबाला-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सनेहवाल होकर चलेगी। वापसी में यह लुधियाना-धुरी-जाखल स्टेशन होकर चलेगी। 20 अप्रैल को (12588) जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस को सनेहनाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलाया जाएगा।