फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Route diversion on the Haridwar-Bijnor highway will remain in effect until 8 PM tonight

Moradabad News: हरिद्वार-बिजनौर हाईवे पर आज रात 8 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Route diversion on the Haridwar-Bijnor highway will remain in effect until 8 PM tonight
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। बिजनौर जिले के नूरपुर में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस कारण हरिद्वार और बिजनौर हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था मंगलवार की रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक यातायात रचना मिश्रा ने बताया कि यह डायवर्जन सोमवार सुबह छह बजे से शुरू किया गया था। मुरादाबाद से बिजनौर जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। इन वाहनों को अमरोहा होते हुए गजरौला भेजा जा रहा है। वहां से वह हापुड़ की तरफ बढ़ेंगे। इसके बाद मेरठ और मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। भारी वाहनों के लिए विशेष मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। यह रूट डायवर्जन मंगलवार की रात आठ बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

--
टीएमयू और कैलसा मोड़ से डायवर्जन
टीएमयू और कैलसा मोड़ से जिन भारी वाहनों को बिजनौर या उसके आगे जाना है। उन्हें शेरुआ चौराहा अगवानपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को टीएमयू कट से ही अमरोहा होते हुए गजरौला भेजा जा रहा है। वहां से वह हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अन्य मार्गों पर यातायात परिवर्तन
काशीपुर तिराहे से बिजनौर जाने वाले वाहनों को हाईवे की तरफ भेजा जा रहा है। ये वाहन अमरोहा और हापुड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थल की तरफ जा रहे हैं। मुरादाबाद जिले के उमरी चौराहे से कोई भी भारी वाहन बिजनौर की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। इन वाहनों को अमरोहा देहात की तरफ डायवर्ट किया गया है। ये वाहन भी अमरोहा, गजरौला और हापुड़ होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed