फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rotary Club Sanskriti handed over bicycles to 16 girls.

Moradabad News: रोटरी क्लब संस्कृति ने 16 बालिकाओं को सौंपीं साइकिलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Sanskriti handed over bicycles to 16 girls.
मुरादाबाद। रोटरी क्लब संस्कृति द्वारा मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित समारोह में 16 जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं। सेवा प्रकल्प का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष पायल गौर ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने इस प्रकल्प को सफल बनाने में डॉ. पल्लव अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सागर शर्मा डीआरएफसी और मुकुल अग्रवाल ने क्लब की सेवा गतिविधियों की प्रशंसा की। क्लब अध्यक्ष राघव अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब संस्कृति आगे भी समाजहित में ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा। सचिव पूजा गुप्ता ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। साइकिलें पाकर बालिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब विद्यालय की दूरी उनके सपनों में बाधा नहीं बनेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर साक्षी अग्रवाल, निधि बंसल, तनुषी मित्तल, रीना मित्तल, अंजलि अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, ऋषि अग्रवाल, कृति अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, दिलीप सिंघल, चेतन गंबर, गिन्नी धमीजा आदि सदस्य मौजूद रहे। साइकिल मिलने वाली बालिकाओं में प्रियांशी, शीतल, रेहनुमा, अनुष्का यादव, पलक, राहमीन, आंचल, तबस्सुम, अरीबा, इशिका गौतम, पूजा, साधना, जसमीत, दृष्टि कश्यप, अलीशा, निधि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed