फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Robbery by breaking the locks of a locked house in the slaughterhouse

बंद मकान के ताले तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Robbery by breaking the locks of a locked house in the slaughterhouse
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर नकदी जेवर समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार बाहर गया था। गुरुवार सुबह मकान मालिक के भाई ने ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के गोविंद नगर सरस्वती विहार में नीतीश कुमार का मकान है। नीतीश नोएडा स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वे नोएडा में ही परिवार के साथ रहते हैं। यहां मकान की देखरेख पड़ोस में रहने वाले उनके भाई हर्ष कुमार करते हैं। बुधवार की रात किसी समय चोरों ने मकान को निशाना बनाया। ताले तोड़कर मकान में घुसे चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ लिए। चोर अलमारी में रखे पांच हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख का सामान भी चोरी कर लिया । गुरुवार सुबह हर्ष कुमार ने मकान के ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी भाई को जानकारी दी। सूचना पर कटघर थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed