फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roadways bus hitted van and pickup, two persons injured

रोडवेज बस ने वैन और पिकअप वाहन में में मारी टक्कर, कांठ रोड पर एक घंआ लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
roadways bus hitted van and pickup, two persons injured
अगवानपुर(मुरादाबाद)। स्कूटी को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार रोडवेज बस के चालक ने वैन और पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में वैन और पिकअप वाहन के चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर लगभग एक घंटे जाम लगा रहा। हादसा सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कांठ रोड पर भटावली गांव के पास हुआ।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो की रोडवेज बस बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे मुरादाबाद से बिजनौर जा रही थी। भटावली गांव के पास बस के सामने अचानक एक स्कूटी आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बस के चालक ने आगे चल रही वैन और पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक कासिम निवासी गढ़ी सलेमपुर थाना कांठ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिकअप चालक विपिन भी घायल हो गया। हादसे के बाद कांठ रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया। लगभग एक घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि रोडवेज की बस का चालक भाग गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बस नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed