फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways bus full of passengers overturned in roadside ditch due to steering failure

स्टेरिंग फेल होने से सड़क किनारे खाई में पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus full of passengers overturned in roadside ditch due to steering failure
छजलैट थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर स्टेरिंग फेल होने के कारण पलटी रोडवेज बस। संवा? - फोटो : KANTH
कांठ। छजलैट थाना क्षेत्र के मुरादाबाद - बिजनौर मार्ग पर मथाना गांव की पुलिया के पास बृहस्पतिवार की दोपहर यात्रियों से भरी नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में वृद्धा सहित पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के बाद बस का परिचालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस से यात्रियों को निकलवाकर दूसरी बस से उनके गंतव्यों को रवाना कराया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार से यात्रियों को लेकर नजीबाबाद डिपो की बस मुरादाबाद जा रही थी। बस में विभिन्न स्थानों के 48 यात्री सवार थे। दोपहर में 12 बजे के करीब बस जैसे ही मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर कांठ तहसील और छजलैट थाना क्षेत्र के मथाना गांव की पुलिया के पास पहुंची, तभी अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक रामप्रसाद पुत्र तुलाराम नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ईशेपुर महावतपुरा गांव का निवासी है, चालक के अनुसार उसने बस को काफी नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में रामपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी वृद्धा आशा देवी (59) पत्नी राजेंद्र प्रसाद सहित पांच यात्रियों को मामूली चोेटें आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल, थानाध्यक्ष छजलैट राम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ मनीष सक्सेना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से बाहर निकलवाई साथ ही सभी को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य को भिजवाया।
विज्ञापन

जहां बस पलटी वहां से 500 मीटर पहले की फेल हुआ था स्टेयरिंग
कांठ। बृहस्पतिवार को छजलैट थाना क्षेत्र के मथाना गांव के पास जहां बस अनियंत्रित होकर पलटी वहां से करीब 500 मीटर पहले ही बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था। चालक रामप्रसाद ने बताया कि उसने बस को नियंत्रण करने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सका। दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद यात्रियों की चींख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed