{"_id":"6642a69ca17fb772ec0994d7","slug":"roadways-bus-driver-and-conductor-beaten-up-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-400139-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: साइड नहीं मिलने पर कार सवारों ने रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: साइड नहीं मिलने पर कार सवारों ने रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटा, पुलिस से शिकायत
Tue, 14 May 2024 05:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:17 AM IST
सार
कार चालक को साइड नहीं मिलने पर उसमें सवार लोगों ने रोडवेज बस चालक और कंडक्टर को पीट दिया। इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आरोप है कि कार सवारों ने बस पर पथराव भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
साइड न मिलने पर कार सवार लोगों ने देहरादून डिपो की रोडवेज बस को कांठ थाने के पास रोक लिया। आरोपियों ने बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। बस पर पथराव भी किया गया। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं पथराव में बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। बस चालक की शिकायत पर पुलिस ने कार सवार पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तराखंड के देहरादून ग्रामीण डिपो की रोडवेज बस रविवार शाम यात्रियों को लेकर देहरादून से बरेली के लिए चली थी।
विज्ञापन
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली निवासी चालक भगवत बस चला रहे थे, जबकि सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गदरखेड़ी निवासी परिचालक गौरव सैनी टिकट काट रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब 10:30 बजे बस बिजनौर जिले के स्योहारा से सहसपुर की ओर बढ़ी तो पीछे से आ रहे कार चालक ने बस को ओवरटेक करने लगे, लेकिन साइड नहीं मिल पायी। इससे गुस्साए कार सवार युवकों ने कार बस के पीछे लगी ली।
कार में करीब सात युवक सवार थे। वहीं कांठ में थाने के पास बस को ओवरटेक कर रुकवा ली और बस चालक व परिचालक को नीचे खींचकर दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने बस पर भी पथराव किया।
जिससे बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर पुलिस बस चालक व परिचालक को बचाया। पुलिस ने हमला करने वाले कार सवार पांच युवकों को भी हिरासत में ले लिया। परिचालक गौरव सैनी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं पकड़े गए कार सवार कांठ मोहल्ला पट्टीवाला निवासी आसिफ खान व सुहैल खान, नई बस्ती निवासी इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद सानिब, अकबरपुर चैदरी निवासी यासीन और नावेद के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर उनका चालान किया है।