फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways bus conductor beaten up for asking fare

Moradabad News: किराया मांगने पर रोडवेज बस के परिचालक को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus conductor beaten up for asking fare
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र में किराया मांगने पर रोडवेज बस के परिचालक को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रोडवेज की बस के परिचालक शिव कुमार ने मैनाठेर थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे बस मुरादाबाद से संभल के लिए जा रही थी। बस में 56 यात्री सवार थे। शानू नाम का यात्री ताहरपुर के लिए सवार हुआ था। रास्ते में परिचालक ने शानू से किराया मांगा। आरोप है कि शानू ने किराया देने से इन्कार कर दिया और दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया था। ताहरपुर बाजार के सामने बस को रुकवा लिया। इसके बाद उसे बस से उतार कर मारपीट की गई। यात्रियों से भी अभद्रता की। मैनाठेर पुलिस ने परिचालक शिव कुमार की तहरीर पर आरोपी शानू और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज एक आरोपी शानू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed