फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roads in Nagliya Jat and Shahbad are in a dilapidated state; commuters are facing difficulties.

Moradabad News: नगलिया जट और शाहबाद की सड़कें जर्जर, राहगीर परेशान

Tue, 25 Aug 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roads in Nagliya Jat and Shahbad are in a dilapidated state; commuters are facing difficulties.
बिलारी मुरादाबाद। नगर से नगलिया जट को जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर शाहबाद को जाने वाली सड़क भी कई जगह जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

नगलिया जट को जाने वाली सड़क से ग्वारखेड़ा, मकरंदपुर, खाबरी अव्वल, मिलक व बगरौआ समेत कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इसी मार्ग पर एक राजकीय इंटर कॉलेज भी है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भरने से काफी परेशानी होती है। ग्राम प्रशासक चौधरी संजीव कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शाहबाद को जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर से किनारे टूट गए हैं। साथ ही कई जगह गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। वार्ड 25 के सभासद दानवीर शर्मा ने बताया कि सड़क में गहरे गड्ढे होने की वजह से ई-रिक्शा पलट जाते हैं। साथ ही बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि बिलारी को जाने वाली टूटी सड़क लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ठीक करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed