फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roads are dug up in villages, no solution is found... farmers on the road

Moradabad News: गांवों में खुदी पड़ी हैं सड़कें, नहीं हो समाधान... सड़क पर किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Roads are dug up in villages, no solution is found... farmers on the road
मुरादाबाद। जलजीवन मिशन योजना के तहत सिर्फ मुरादाबाद में ही बल्कि पूरे प्रदेश और देश में फर्जी दावे कर धन का दुरुपयोग और भारत-अमेरिका व्यापार समझौता के खिलाफ शहर के सड़कों पर किसान खूब गरजे। भाकियू (असली) के प्रमुख चौधरी हरपाल सिंह की अगुवाई में डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर किसानों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बाद में मंडलायुक्त कार्यालय पर धरना दिया और अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति को संबंधित दो ज्ञापन दिए।
विज्ञापन

दोपहर को सैकड़ों किसान डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। दोपहर करीब 1:30 बजे भाकियू (असली) के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में झंडे व बैनर लेकर जुलूस निकालते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां धरना देकर नारेबाजी की। ज्ञापन में कहा गया कि 15 दिसंबर 2019 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जलशक्ति जलजीवन मिशन पर अब तक 19 हजार करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। अफसरों ने कागजी दावा किया है कि 15 करोड़ घरों में पानी पहुंचा दिया है। प्रदेश में 2.67 करोड़ घरों में से 2.35 करोड़ घरों में पानी पहुंचाने का दावा किया गया है। 97070 में 51406 गांवों में कार्य पूरा होना व 44936 गांव में कार्य प्रगति पर बताया गया है लेकिन वास्तविकता इससे विपरीत है। हजारों गांवों में टंकियां बनी ही नहीं, कहीं बनी तो अधूरी पड़ी हैं। गांव-गांव सड़कें खुदी पड़ी हैं। जिन कंपनियों ने निर्माण कराया, उन्होंने ठेकेदारों को भुगतान ही नहीं दिया। शायद ही किसी गांव में टंकी सुचारू हो, इसके बावजूद इतनी बड़ी धनराशि को निकाल लिया गया। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

दूसरे ज्ञापन में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और मनरेगा को खत्म करने वीबी रामजी लाने पर भी कड़ी आपत्ति जताते हुए यह देश और किसानों के खिलाफ साजिश करा दिया। चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके खिलाफ बड़े स्तर पर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू असली के प्रदेशाध्यक्ष (युवा) रिशभ चौधरी, राष्ट्रीय सचिव सतपाल यादव, अनुज कुमार, डूंगर सिंह, नंदराम सिंह, दिनेश सिंह, राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सतेंद्र भदौरिया, इश्तयाक अल्वी, चौधरी शिवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed