{"_id":"621e6f3a7d974d571b1f3960","slug":"road-jam-by-caveria-city-news-mbd4203372162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव के किराये के लेकर कांवड़ियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव के किराये के लेकर कांवड़ियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में कोसी नदी पार करने के लिए नाव में बैठे कांवड़ियों के परिजनों का किराये पर नाविक और उसके साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि बीच में आए कांवडियों के साथ मारपीट की गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो भड़के कांवड़ियों ने रामपुर के आगापुर में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। अफसरों के आश्वासन पर जाम खोला गया।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर के दुलिका धर्मपुर गांव निवासी दीपक, वरुण, ज्वाला, राजा, अक्षय, रितिक, विपिन, बृजेशपाल समेत अन्य ग्रामीण हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कांवड़िये और उनके परिजन मूंढापांडे थानाक्षेत्र में हरपालनगर गांव के पास कोसी नदी से गुजर रहे थे। कांवड़ियों के परिजन नाव में बैठ गए और नदी पार कर ली। नाविक ने तीस सदस्यों के आठ सौ रुपये मांगे। तब कांवड़ियों के परिजनों ने दो सौ रुपये दिए। इसपर नाविक और उसके साथी भड़क गए और उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कांवड़ियों और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। महिलाओं और युवतियों के साथ भी अभद्रता की। लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। तब मूंढापांडे थाने और रामपुर से सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर आगे के लिए रवाना कर दिया, जबकि मारपीट में घायल हुए तीन युवकों को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
कांवड़ियों और उनके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। रामपुर में आगापुर में दिल्ली लखनऊ हाईवे बाईपास पर कांवड़िये पहुंच गए और जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पाकर रामपुर के सीओ सिटी अनुज चौधरी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समझाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया। जाम लगने से बाईपास पर वाहनों की कतार लग गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि मूंढ़ापांडे क्षेत्र में कांवड़ियों के परिजनों के साथ मारपीट का आरोप है। घटना की जानकारी पर आगापुर के पास कांवडियों ने जाम लगाया था। सूचना पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया गया है। उधर, मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।