फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road dug up in Bhartawala turns into a drain; residents facing trouble.

Moradabad News: भरतावाला में खोदी गई सड़क बनी नाली, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Road dug up in Bhartawala turns into a drain; residents facing trouble.
ठाकुरद्वारा। गांव भरतावाला में तीन वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़क की अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण कई जगहों पर सड़क नाली जैसी हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भरतावाला में करीब तीन वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन का कार्य शुरू हुआ था। ओवरहेड टैंक बना। इस ओवरहेड टैंक से ग्राम पंचायत नन्हूवाला, इनायत नगर और आजाद नगर में भी पानी की आपूर्ति होनी है लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। ग्राम प्रधान जगवती और उनके पति शंकर सिंह ने बताया कि खोदी गई सड़कों को पाइपलाइन डालने के बाद ऐसे ही छोड़ दिया गया है। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं की गई है। कुछ स्थानों पर बीच में खोदी गई सड़क नाली के रूप में बदल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन में लापरवाही के चलते उन्हें परेशानी ज्यादा हो रही है और इस योजना का अबतक लाभ भी नहीं मिला है। ग्राम प्रधान का कहना है कि वह इस संबंध में एसडीएम और बीडीओ से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। जल जीवन मिशन के ठेकेदार से इस बारे में शिकायत करने पर उसने शीघ्र मरम्मत करने और पानी की आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed