फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road construction stalled due to rains; residents of the 'Linepar' area face increased difficulties.

Moradabad News: बरसात में रुका सड़क निर्माण, लाइनपार वासियों की बढ़ी मुसीबत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Road construction stalled due to rains; residents of the 'Linepar' area face increased difficulties.
मुरादाबाद। लाइनपार में सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य बरसात के चलते सुस्त पड़ गया है। चौधरी चरण सिंह चौक से प्रकाश नगर चौराहा होते हुए कैल्टन स्कूल तक करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से में सड़क जगह-जगह उखड़ी पड़ी है। निर्माण सामग्री सड़क किनारे फैली हुई है, जबकि खुदाई के बाद छोड़े गए मिट्टी के ढेर लोगों के लिए नई मुसीबत बन गए हैं। ऐसे में हर दिन राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं। अधूरे नाला निर्माण के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे सड़क पर जलभराव हो जाता है। कीचड़ और गड्ढों से दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जबकि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों का कहना है कि धूल, कीचड़ और अव्यवस्था के कारण ग्राहक आने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह कार्य स्मार्ट सिटी की सीएम ग्रिड योजना के तहत कराया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर 2026 तक परियोजना पूरी कर ली जाएगी लेकिन मौजूदा हालात देखकर लोगों को यह समयसीमा दूर की कौड़ी लग रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बरसात के मौसम में निर्माण कार्य रोकना ही था तो वैकल्पिक रास्ता, जल निकासी और सुरक्षा के इंतजाम पहले किए जाने चाहिए थे। अब अधूरी सड़क रोजाना लोगों की परीक्षा ले रही है। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार का कहना है कि दिसंबर 2026 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

00
- सड़क खुदने के बाद से दुकान पर ग्राहक कम आने लगे हैं। बारिश में कीचड़ और जलभराव के कारण लोग इस रास्ते से बचते हैं। धूल और अव्यवस्था अलग परेशानी है। काम समय पर पूरा होता तो व्यापार और लोगों दोनों को राहत मिलती। - उमेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- बच्चों को स्कूल छोड़ने और बाजार जाने में रोज दिक्कत होती है। सड़क पर गड्ढे और पानी भरा रहता है। पैदल निकलना भी मुश्किल है। जिम्मेदारों को बरसात से पहले सड़क का काम पूरा कर लेना चाहिए था। - रवि पाल
00
उखड़ी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। गड्ढों और कीचड़ से वाहन खराब होने का डर बना रहता है। कई बार दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है, जिससे समय और पेट्रोल दोनों अधिक खर्च होते हैं। - सनी चौहान
00
- स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश में सड़क तालाब जैसी दिखती है। हर दिन बच्चों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लानी चाहिए। - सतीश शर्मा
00
निर्माण सामग्री सड़क पर बिखरी है और मिट्टी के ढेर हटाए नहीं गए हैं। इससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। काम की गति बहुत धीमी है। लोगों को सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, राहत नहीं। - सुरेश कुमार

00
बरसात आते ही पूरी सड़क बदहाल हो जाती है। नाला अधूरा होने से पानी निकल नहीं पाता। हर साल यही परेशानी होती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता। अधूरा निर्माण लोगों के लिए आफत बन चुका है। - संदीप बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed