फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road construction in Kazipura is progressing at a snail's pace, leaving people worried.

Moradabad News: काजीपुरा में कछुआ चाल से चल रहा सड़क निर्माण, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Road construction in Kazipura is progressing at a snail's pace, leaving people worried.
मुरादाबाद। नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा वार्ड संख्या-दस काजीपुरा के लोग भुगत रहे हैं। यहां कुछ गलियों में सड़क निर्माण का काम एक महीने पहले शुरू तो किया गया लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। कच्ची और उखड़ी सड़क पर आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

वार्ड के कई मोहल्लों में नालियों की स्थिति भी चिंताजनक है। नियमित सफाई न होने से नालियां बार-बार चोक हो रही हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। इससे दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी कभी-कभार आते हैं और आधी-अधूरी सफाई कर चले जाते हैं। इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था भी पूरी तरह पटरी से उतर गई है। शुरुआत में रोज कूड़ा उठता था लेकिन अब दो-दो, तीन-तीन दिन तक कूड़े की गाड़ी नहीं आती। मजबूरन लोग कूड़ा सड़क किनारे डाल रहे हैं जिससे गंदगी और बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए वरना हालात बदतर हो जाएंगे। इसके अलावा कूड़ा कलेक्शन का कार्य भी नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- क्या बोले स्थानीय लोग
- एक महीने पहले सड़क का काम शुरू हुआ था लेकिन यह अभी तक नहीं बन पाई है। कच्ची सड़क पर वाहन फिसलकर गिरते रहते हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। मो. हसनैन
- नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाईकर्मी कभी-कभी आते हैं और थोड़ा बहुत गंदगी निकालकर चले जाते हैं। इससे नालियां चोक हो जाती हैं और लोगों को परेशानी होती है। - इमरान
- कूड़े का कलेक्शन करने वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती है। शुरू में रोज कूड़े का कलेक्शन होता था लेकिन अब दो से तीन दिन तक गाड़ियां नहीं आती हैं। - नौशाद हुसैन
- सड़कों का निर्माण तेज गति से हो जाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो। नालियों का पानी फ्लो होने से दुर्गंध की समस्या भी लोग झेल रहे हैं। - मो. इरफान


शहर के सभी वार्डों में सफाई और कूड़े के कलेक्शन का काम नियमित रूप से चल रहा है। अगर कहीं कोई लापरवाही हो रही है तो उसकी सूचना निगम के हेल्पलाइन नंबर पर दी जाए। समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। - विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed