फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   road and chowk devloped in 60 lakhs rupee

60 लाख से चार सड़क और चौराहों को होगा सौंदर्यीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
road and chowk devloped in 60 lakhs rupee
मुरादाबाद। बहुत जल्द शहर की मुख्य सड़क और चौराहे सुंदर नजर आएंगे। बिजली के खंभों पर जगमगाती हुई स्ट्रिप लगी होगी। दीवारों पर सुंदर चित्र और स्लोगन होंगे। डिवाइडर पर गमले और हरियाली होगी। नगर निगम ने चार मुख्य सड़क और चार चौराहों के सौंदर्यीकरण का खाका तैयार किया है। मंगलवार को 14 वां वित्त आयोग के तहत बजट स्वीकृत करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पिछली बोर्ड बैठक में इस बाबत प्रस्ताव रखा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को कई प्रस्तावों पर बजट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें करीब 60 लाख का बजट चार मुख्य सड़कों और चार चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए आवंटित किए गए। प्रति सड़क 10-10 लाख रुपये और प्रति चौराहा 5-5 लाख रुपये सौंदर्यीकरण के लिए सुनिश्चित किए गए हैं। अब नगर आयुक्त निजी कंपनियों को सौंदर्यीकरण के काम सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। अफसरों की माने तो बहुत जल्द इन सड़कों पर चलते हुए लोग अच्छा बदलाव महसूस करेंगे।
विज्ञापन

इन मुख्य सड़कों को किया शामिल :
- पीलीकोठी से फव्वारा चौराहा तक
- दिल्ली रोड में चौधरी चरण सिंह चौराहा तक
- फव्वारा चौराहा से प्रभात मार्केट तक
- पीलीकोठी से कांठ रोड पर
इन मुख्य चौराहों का होगा सुंदरीकरण :
- पीलीकोठी चौराहा
- चौधरी चरण सिंह चौराहा
- लाकड़ी चौराहा
- फव्वारा चौक
सौंदर्यीकरण में यह काम हुए शामिल :
खंबों पर बिजली की स्ट्रिप लगेंगी, हरित पट्टी की जालियों की मरम्मत और रंग रोगन होगा, डिवाइडर पर सुंदर गमले रखे होंगे, दीवारों पर स्वच्छता के चित्र और स्लोगन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चौराहों और सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 14वां वित्त आयोग से बजट जारी हो गया है। अब जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे।
- संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed