फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road Accident Truck driver hit bike in fog in Amroha, both vehicles caught fire due to spark

Road Accident: अमरोहा में कोहरे में ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर, चिंगारी से दोनों वाहनों में लगी आग

Sun, 04 Dec 2022 05:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Dec 2022 05:33 PM IST
सार

रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक अतरासी की ओर से अमरोहा आ रहा था। जैसे ही ट्रक ओवरब्रिज पर चढ़ने लगा तभी घने कोहरे के कारण ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चिंगारी से दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों चालकों ने कूदकर जान बचाई

विज्ञापन
Road Accident Truck driver hit bike in fog in Amroha, both vehicles caught fire due to spark
ट्रक और बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में बजरी से लदे ट्रक चालक ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। बाइक को घसीटते समय निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। किसी तरह ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक अतरासी की ओर से अमरोहा आ रहा था। जैसे ही ट्रक ओवरब्रिज पर चढ़ने लगा तभी घने कोहरे के कारण ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान किसी तरह बाइक सवार ने कूदकर जान बचाई। वह घायल हो गया। लेकिन बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। 
विज्ञापन


ट्रक चालक बाइक को घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहा। तभी अचानक लोहे की रगड़ के कारण निकली चिंगारी से पहले बाइक में आग लगी और फिर ट्रक भी धू धू कर जलने लगा। थोड़ी देर में आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक के चालक ने भी कूदकर जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें आसमान छूने लगी। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 


बताया जा रहा है कि ट्रक डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्योनाली निवासी बदलू का है। जबकि बाइक सवार कौन है, इसका कुछ पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed