फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road Accident Tractor-trolley trampled kanwariyas in Rampur

Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली के टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत, कांवड़ियों ने ट्राली में लगा दी आग

Mon, 01 Aug 2022 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Aug 2022 01:35 PM IST
सार

रामपुर जिले के मिलक थाना इलाके के खाता चिंतामन गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने कांवड़ियों को रौंद दिया। जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

विज्ञापन
Road Accident Tractor-trolley trampled kanwariyas in Rampur
कांवड़ियों ने ट्राली में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक में डाक कांवड़ के जत्थे में शामिल बाइक सवार कांवड़ियों को एक अन्य कांवड़ियों के जत्थे की ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये के सिर से ट्रॉली का पहिया उतर गया। दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य कांवड़िये घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर ट्राली में आग लगा दी और उस पर सवार एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर डीएम-एसपी समेत तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने गुस्साए कांवड़ियों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे धमोरा-राठौंडा मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। हादसा सोमवार की सुबह करीब पौने सात बजे धमोरा-राठौंडा मार्ग पर खाता चिंतामन गांव के पास हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलक कोतवाली इलाके के जगतपुर गांव से 32 कांवड़ियों का एक जत्था बृहस्पतिवार रात को डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। इन कांवड़ियों को राठौन्डा शिव मंदिर में जलाभिषेक करना था। जत्थे ने गांव निवासी वेदप्रकाश उर्फ वेदपाल (19) पुत्र मंगलसेन भी गया था। परिजनों का आरोप है कि खाता चिंतामन गांव के पास पीछे से मीरगंज थाना इलाके के लभारी गांव के जत्थे के साथ आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिर गए। इनमें से वेदप्रकाश सड़क पर गिर गए। इस दौरान वेदप्रकाश ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि अर्जुन और लवली घायल हो गए। हादसे के बाद अन्य कांवड़िये भड़क गए और उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगा दी। 

ट्रॉली में रखी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया, लेकिन ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति हरिओम को गुस्साए कांवड़ियों ने दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी।
हादसे की सूचना पर डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, एसपी अशोक कुमार, एसडीएम मिलक  देवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ धर्म सिंह मार्छाल समेत कई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गुस्साए कांवड़ियों को समझ बुझाकर शांत कराया। फायर बिग्रेड को बुलवाकर ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग को बुझाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed