फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road Accident on Nainital Highway, container collides with tractor trolley in rampur

Road Accident: नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेंनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, तीन की मौत

Mon, 22 May 2023 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 May 2023 11:28 AM IST
सार

रामपुर-नैनीताल हाइवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Road Accident on Nainital Highway, container collides with tractor trolley in rampur
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर जिले के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। कंटेंनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। उन्हें रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर-नैनीताल हाइवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


नैनीताल हाईवे पर बिलासपुर कोतवाली इलाके के मुंशीगंज सोहर निवासी अनीश (32), इनका भाई खलील, फुरकान, इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक माहेश्वरी निवासी हरिचंद (31) और इकरार (32) ट्रैक्टर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कंटेनर चालक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद कंटेनर बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने अनीश, हरिचंद और इकरार को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना के बाद बिलासपुर के कोतवाल नवाब सिंह मौके पर पहुंचे। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। हादसे के बाद सूचना परिवार वालों को दी गई। तीनों मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और चीख पुकार करने लगे। दर्दनाक हादसे के बाद तीनों के परिवारों में मातम छाया हुआ है।

बिजनौर के युवक की सड़क हादसे में मौत
उधर, एक अन्य हादसे में अमरोहा के गजरौला में रेलवे लाइन के ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजनौर के अब्दीपुर गांव निवासी बाइक सवार लव देशवाल की मौत हो गई। मृतक के पास से मिले कागजात से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सीओ अरूण कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक सोमवार की सुबह सवा दस बजे चौपला से नगर की तरफ आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज पर पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस कर्मी घायल को तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले पर्स में कागजात के आधार पर उसकी पहचान लव देशवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed