फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rising number of ticket aspirants in BJP... Kshatriyas and Jats at the forefront.

Moradabad News: भाजपा में बढ़ रहे टिकट के दावेदार...पहले नंबर पर क्षत्रिय और जाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rising number of ticket aspirants in BJP... Kshatriyas and Jats at the forefront.
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा द्वारा कराए गए तीन सर्वे के बाद दावेदारों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। पार्टी में टिकट की दावेदारी करने में क्षत्रिय और जाट बिरादरी सबसे आगे है। अब तक 38 दावेदारों में नाै क्षत्रिय और सात जाट शामिल हैं। टिकट मांगने वालों में वैश्व और यादव तीसरे नंबर हैं। ब्राह्मण समाज के दावेदारों की संख्या सबसे कम है। फिलहाल टिकट के दावेदारों को चाैथे सर्वे का इंतजार है।
विज्ञापन

जिताऊ उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा अलग-अलग समय पर अलग-अलग एजेंसियों से तीन सर्वे करा चुकी है। इन तीन सर्वे में दावेदारों के 20 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे। सर्वे के बाद अब दावेदारों की संख्या 38 तक पहुंच गई। करीब 18 दावेदार बढ़ गए। इन दावेदारों में सबसे ज्यादा संख्या क्षत्रिय बिरादरी की है। अभी तक तीन विधानसभा सीटों पर नाै क्षत्रियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें भी सबसे ज्यादा ठाकुरद्वारा सीट पर पांच दावेदार हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दावेदारों में दूसरे नंबर पर जाट बिरादरी आती है। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर जाट बिरादरी से सात दावेदार सामने आ चुके हैं। कांठ सीट से सबसे अधिक चार जाट दावेदार सामने आए हैं। जबकि वैश्य समाज से टिकट मांगने वालों की संख्या चार है। नगर सीट से तीन दावेदार सामने आए हैं। वहीं यादव बिरादरी से भी दावेदारों की संख्या चार है। ये चारों दावेदार बिलारी विधानसभा क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ब्राह्मण, सैनी और पंजाबी बिरादरी से दावेदारों की संख्या तीन-तीन ही है। जबकि जाटव बिरादरी से दो और तीन दावेदार अन्य बिरादरियों से आते हैं। पार्टी की ओर से जल्द ही चाैथा सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे को लेकर दावेदार लगातार विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं।

00
- पार्टी से जुड़े लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। टिकट मांगने का सभी को अधिकार है। अभी दावेदारों को लेकर प्रदेश नेतृत्व की ओर से कोई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है। अगर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से दावेदारों के नाम मांगे जाएंगे तो जिले से उनके नाम भेजें जाएंगे। - आकाश पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा
000
भाजपा में किस बिरादरी से कितने दावेदार
बिरादरी

दावेदारों की संख्या
क्षत्रिय



9
जाट



7
यादव



4
वैश्य



4
सैनी



3
पंजाबी



3
बाह्मण


3
जाटव



2
000
अभी तक भाजपा में किस सीट से कितने दावेदार
विधानसभा क्षेत्र


दावेदारों की संख्या
मुरादाबाद नगर



5
मुरादबाद देहात



7
कांठ




6
ठाकुरद्वारा




5
बिलारी





11
कुंदरकी



3
000
जिले की छह सीटों पर तीन चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार
विधानसभा क्षेत्र

प्रत्याशी-2022
प्रत्याशी-2017

प्रत्याशी-2012
मुरादाबाद नगर

रितेश गुप्ता

रितेश गुप्ता


रितेश गुप्ता
मुरादाबाद देहात

केके मिश्रा

हरिओम शर्मा


सुरेश चंद्र सैनी
कांठ


राजेश सिंह चुन्नू राजेश सिंह चुन्नू
उत्तम पाल
ठाकुरद्वारा


अजय प्रताप सिंह
राजपाल सिंह चाैहान
सर्वेश सिंह
कुंदरकी

कमल प्रजापति
रामवीर सिंह


रामवीर सिंह
बिलारी


परमेश्वरलाल सैनी
सुरेश सैनी


ठाकुर सुशील सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed