फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rise in gold and silver prices leaves market in a state of shock

Moradabad News: सोने-चांदी के दाम में उछाल से बाजार में सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Rise in gold and silver prices leaves market in a state of shock
मुरादादाबाद। शादियों के सीजन (सहालग) के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आए उछाल ने बाजार की रौनक छीन ली। बुधवार को गंज बाजार व मंडी चौक स्थित सराफा बाजार में गिने-चुने ग्राहक सोने व चांदी की खरीदारी करते दिखाई दिए। दो दिनों में सोने की कीमतों में सात हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में 20 हजार रुपये प्रतिकिलो की भारी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का कहना है कि एकाएक सोने व चांदी पर बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी से गहनों की बिक्री पर असर देखने को मिला है। उनका कहना है कि लोग हल्के गहनों (लाइट वेट ज्वैलरी) खरीदना पसंद कर रहे थे। अब मौजूदा कीमतों पर हल्के गहने बनवाना भी काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सोने व चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। ड्यूटी बढ़ने से विदेशों में सोना व चांदी महंगा हो गया। इसका सीधा बोझ अब ग्राहकों पर पड़ेगा। गंज बाजार स्थित सराफा कारोबारियों के दुकानों पर सहालग में पैर रखने की जगह नहीं होती थी लेकिन अब वहां केवल दुकानदार और काम करने वाले कर्मचारी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने व चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि की उम्मीद नहीं थी। शादियों में गहने खरीदने के लिए लोग पहले से बजट तय कर रखते हैं। लेकिन दो दिनों के अंदर में सोने व चांदी के दाम बढ़ने से अब गहने खरीदना काफी मुश्किल हो जाएगा।
सराफा कारोबारी बताते हैं कि पहले से ही सोने व चांदी के दाम बढ़े हुए हैं। इसकी वजह से हल्के गहने बनाए जा रहे थे लेकिन अब सोने व चांदी कीमतें और बढ़ गई हैं। इससे ग्राहकों के लिए हल्के गहने बनाना काफी मुश्किल हो जाएगा। उनका कहना है कि अगर सोने व चांदी की कीमतें जल्द ही स्थिर नहीं हुई तो इस सीजन में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
00

दिन-सोने की कीमत -चांदी की कीमत (बाजार गंज धर्म काटा के अनुसार)

11 मई-1.51 लाख प्रति 10 ग्राम-2.57 लाख प्रतिकिलो

13 मई-1.58 लाख प्रति 10 ग्राम-2.77 लाख प्रतिकिलो
00
वर्जन...
-दुकान पर सुबह से खाली बैठा हूं। एक भी ग्राहक नहीं आया। आयात शुल्क में बढ़ोतरी से सोन व चांदी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसके लगता है कि आने वाले दिनों में ग्राहक बिल्कुल ही नहीं आएंगे। -नीरज अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री सराफा कमेटी

-ग्राहकों के बजट के हिसाब से बाजार में हल्के गहने बना दिए गए हैं। अब सोने व चांदी की बढ़ी कीमतों ने बिक्री की चिंता और बढ़ा दी है। बाजार में ग्राहक नहीं है। मेरे पास आज एक भी ग्राहक नहीं आया। -मनीष बेरी, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed