फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ring road passed in moradabad

दिल्ली की तर्ज पर मुरादाबाद की शक्ल बदल देगा रिंग रोड

Sat, 13 May 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 13 May 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
ring road passed in moradabad
रिंग रोड - फोटो : Demo Pic.
यूं तो प्राधिकरण की महायोजना - 2021 में भी रिंग रोड प्रस्तावित है लेकिन सही मायने में रिंग रोड यही होगा। 36.7 किमी लंबा ये रिंग रोड बनने के बाद शहर की शक्ल बदल जाएगी। दिल्ली की तरह यह रिंग रोड शहर के चारों ओर बाहर - बाहर घूमेगा।
विज्ञापन


दिल्ली, आगरा, संभल, नैनीताल, हरिद्वार जाने वालों को शहर में घुसने की जरूरत नहीं पड़ेगा। रिंग रोड के वजूद में आने के बाद शहर के विकास को भी पंख लगना लाजिमी है। अभी तक शहर में कोई रिंग रोड नहीं है। नेशनल हाईवे पर एक बाईपास (पाकबड़ा से दलपतपुर) जरूर है।
विज्ञापन


लेकिन इसका फायदा सिर्फ दिल्ली से लखनऊ जाने वालों को मिलता है। नैनीताल या हरिद्वार हाईवे पर जाने वालों को इस बाईपास का कोई फायदा नहीं मिलता। उन्हें शहर के बीच होकर गुजरना ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से शहर में तो जाम लगता ही है बाहर से आने वाले सैलानियों को भी शहर के बीच घंटों जाम में वक्त बर्बाद करना पड़ता है। इस नए रिंग रोड के बनने से इस जाम से शहर को तो मुक्ति मिलेगी ही, नैनीताल और हरिद्वार जाने वाले सैलानियों का बेवजह बर्बाद होने वाला वक्त भी बचेगा।

नैनीताल या हरिद्वार को जाने वाला ट्रैफिक शहर में नहीं आएगा और इस रिंग रोड से बाहर के बाहर ही चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed