फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rihanuddin murder case revealed Farmer was killed in a house dispute three including cousins arrested

रिहानउद्दीन हत्याकांड का खुलासा: मकान के विवाद में की गई थी किसान की हत्या, चचेरे-तहेरे भाई समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Feb 2023 12:29 PM IST
सार

मुरादाबाद के भोजपुर निवासी किसान रिहानउद्दीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मकान खाली कराने के विवाद में हत्या की थी।

विज्ञापन
Rihanuddin murder case revealed Farmer was killed in a house dispute three including cousins arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर निवासी किसान रिहानउद्दीन की हत्या मकान खाली कराने के विवाद में की गई थी। सोमवार को पुलिस ने किसान के किरायेदार आदिल और उसके चचेरे भाई अलीम व एक अन्य नाहिद को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। केस में नामजद किए गए आरोपियों में आदिल शामिल है। हत्यारोपियों ने पुलिस पूछताछ में हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि भगतपुर थाना इलाके के निवाड़खास गांव के जंगल में 17 फरवरी को भोजपुर के जमीदारान मोहल्ला निवासी किसान रिहानउद्दीन (53) का शव मिला था। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि हत्यारोपियों ने बाइक का पहिया उनके सीने पर चढ़ाया और ईंट से सिर कुचल दिया था जबकि पायजामे के नाड़े से उनका गला भी घोंटा गया था। रिहानउद्दीन के भाई कमरुद्दीन ने इस मामले में नईमुद्दीन, उसके बेटे अरबाजउद्दीन, कामिल रफी, सईद , इरफान, आदिल पुत्र खलील समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नामजद आरोपी आदिल और भगतपुर के मल्हूपुरा निवासी अलीम बेग और नाहिद के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर तीनों ने जुर्म कबूला है। आरोपी आदिल ने बताया कि वह रिहानउद्दीन के मकान में दस साल से किराये पर रह रहे हैं। अब रिहानउद्दीन मकान खाली करने को कह रहे थे। 

उन्हें मकान के 15 लाख रुपये देने के लिए भी कहा गया, लेकिन उन्होंने रुपये लेने से इनकार कर दिया था। तब आरोपी आदिल ने पंद्रह लाख रुपये अलीम बेग और नाहिद को देने के लिए कहा। इसके बाद तीनों ने योजना बनाकर किसान को बातचीत करने के बहाने अपने पास जंगल में बुला लिया और हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव फेंक कर मौके से भाग गए थे। एसपी देहात संदीप मीना ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed