फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rice millers met CM, demanded payment of dues

Moradabad News: सीएम से मिले राइस मिलर्स, बकाया भुगतान की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rice millers met CM, demanded payment of dues
मुरादाबाद। यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बकाया भुगतान की समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने तीन घंटे में जांच कराकर शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला और प्रदेश उपाध्यक्ष एकांश गुप्ता ने शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि मुरादाबाद जिले में राइस मिलर्स के परिवहन का 2023-24 का साढ़े चार करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा हालिंग, सुखाई और प्रोत्साहन का भी भुगतान विभाग ने नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले में 26 और मंडल में करीब 200 राइस मिलर्स हैं। दो वर्षों से राइस मिलर्स घाटा उठा रहे हैं। पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू , नैफेड, एनसी० सीएफ, यूपी एग्रो आदि एजेंसियों ने पिछले कई वर्षों से राइस मिलर्स का भुगतान नहीं किया है। घाटे की वजह से कुछ राइल मिलें बंद हो गई हैं। पीसीएफ ने 2012 से धान सुखाई के पैसे का भुगतान नहीं किया है। फोर्टिफाइड राइस का भुगतान भी नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में खाद्य आयुक्त से तीन घंटे में रिपोर्ट मांगी। साथ ही मिलर्स को शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed