फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Reviewed all operations and the settlement of all payments.

Moradabad News: गन्ना सर्वे कार्य व गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Reviewed all operations and the settlement of all payments.
बिलारी। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय सभागार में सोमवार दोपहर गन्ना समिति के सभापति ने समिति स्टाफ के साथ बैठक की। इस दौरान गन्ना सर्वे कार्य और गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। समिति सभापति ने चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र मिलने के लिए मिल प्रबंधकों को पत्र भेजने को कहा।
विज्ञापन


गन्ना समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह ने जब गन्ना समिति के विशेष सचिव हशमुल हसन से गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि बीते सत्र में खरीदे गए गन्ना मूल्य का मझावली चीनी मिल ने समस्त भुगतान कर दिया है। बकाया गन्ना मूल्य के बिलारी चीनी मिल पर लगभग साढ़े ग्यारह करोड़ और करीमगंज चीनी मिल पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया है। समिति सचिव ने यह भी बताया कि बिलारी चीनी मिल पर गन्ना समिति की विकास अंशदान धनराशि के एक करोड़ 35 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

समिति सभापति ने बकाया गन्ना मूल्य और विकास अंशदान धनराशि का अभी तक पूरा भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जताई। समिति सचिव से कहा कि वह इस संबंध में मिल प्रबंधकों से वार्ता करके बताएं। सभापति ने गन्ना विकास परिषद द्वारा गांव गांव कराए जा रहे गन्ना सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान गन्ना परिषद अधिकारियों ने बताया कि गन्रा सर्वे का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। इस बार लगभग दस प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ने की उम्मीद है। समिति सभापति ने समिति सचिव से यह भी कहा कि गन्ना समिति का जो खाद गोदाम है उसमें यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में रहना चाहिए ताकि किसानों की उनकी मांग के अनुसार खाद मिलने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed