फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired teacher made victim of honeytrap by two women and their companions

हनीट्रैपः दो महिलाओं और उनके साथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के उतरवाए कपड़े, फिर वीडियो बनाकर दी ये धमकी, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 15 Apr 2022 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो. मुरादाबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो. मुरादाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 05:34 PM IST
सार

दो महिलाओं और उनके साथियों ने बिजनौर निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक को धोखे से बुलाया। इसके बाद शिक्षक को कमरे में बंद कर निर्वस्त्र करके वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
Retired teacher made victim of honeytrap by two women and their companions
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी थानाक्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। आरोपी दो महिलाओं और उनके साथियों ने बिजनौर निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक को धोखे से कुंदरकी बुलाया। इसके बाद शिक्षक को कमरे में बंद कर निर्वस्त्र करके वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 25 हजार रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये और मांगे। 

विज्ञापन


पीड़ित ने रुपये देने से इनकार किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में दिल्ली के ओखला निवासी 42 वर्षीय महिला, संभल के बनियाठेर निवासी दूसरी महिला और बदायूं के बिसौली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किया गया चौथा आरोपी पीड़ित शिक्षक के गांव निवासी है। उसने ही शिक्षक को धोखे से उधार लिए पचास हजार रुपये लौटाने के बहाने कुंदरकी बुलाया था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी फरार हैं। उनकी भी तलाश में टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed