फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired Sixteen million calves 'Papa'

रिटायर हो गए सोलह लाख बछड़ों के ‘पापा’

Fri, 15 Apr 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 03:33 AM IST
विज्ञापन
Retired  Sixteen million calves 'Papa'
गोवंशीय - फोटो : gettyimages
पराग के ग्यारह सांड़ रिटायर हो गए हैं। इन सांड़ों के सीमेन से अब तक सोलह लाख बछड़े पैदा किए जा चुके हैं। पराग के सीमेन बैंक में पिछले दस साल से अपनी सेवाएं देने वाले यह सांड़ अब गोसदन को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


इनके रिटायर हो जाने के कारण नस्ल सुधार कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहा है लिहाजा अब शासन से नए सांड़ की खरीद के लिए बजट की मांग की जा रही है। मुरादाबाद के दलपतपुर में स्थित पराग डेयरी में सीमेन बैंक भी चलता है। यहां 31 सांड़ हैं।
विज्ञापन


इनमें 11 सांड़ अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। अब इनका सीमेन (वीर्य) नहीं लिया जा सकता है। जबकि जो बाकी सांड़ हैं वह भी तीन से पांच साल के बीच में अपनी मियाद पूरी कर लेंगे। इस सीमेन बैंक से प्रदेश भर की सभी 20 डेयरियों को सीमेन की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन विभाग भी नस्ल सुधार के लिए पराग से ही सीमेन लेता है। पराग के महाप्रबंधक डा. मोहन स्वरूप ने बताया कि प्राइवेट डेयरियां भी नस्ल सुधार के लिए यहां से सीमेन ले रही हैं। अब जो ग्यारह सांड़ रिटायर हो गए हैं उनके स्थान पर दूसरों की खरीद होगी।


इसके लिए शासन स्तर से बजट की मांग की जा रही है। जर्सी और फ्रीजियन प्रजाति के सांड़ इस बार सीमेन बैंक मेें लाए जा रहे हैं। कुछ दूसरी प्रजातियों की भी मांग की जा रही है। ताकि दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed