फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired inspector and his brother beaten up in land dispute

Moradabad News: जमीन के विवाद में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर और उनके भाई को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector and his brother beaten up in land dispute
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में जमीन के विवाद में सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और उनके भाई के साथ लोगों ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला के गांव लोधीपुर जवाहरनगर निवासी विक्रम सिंह यूपी पुलिस से सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने भाई राजपाल सिंह के साथ खेत पर जा रहे थे। रास्ते में ग्रीन बेल्ट में सिविल लाइंस के हरथला निवाीस असलम, काजीपुरा निवासी शफीक, आदेश पाल, काजीपुरा निवासी विवेक और उसका भाई गौरव, अमरपाल, प्लॉटिंग कार्य कर रहे थे। आरोपियों ने उन्हें और उनके भाई को रोक कर उनकी जमीन बेचने के लिए दबाव बनाया। दोनों भाइयों ने जमीन बेचने का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। सीने में तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर उनके परिजन आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed