फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired headmaster blackmailed by making obscene video with woman

रिटायर्ड प्रधानाध्यापक का महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Retired headmaster blackmailed by making obscene video with woman
बिजनौर के रिटायर्ड प्रधानाध्यापक को कुंदरकी में कमरे में बंद कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर कर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गई। एटीएम का पासवर्ड पूछकर 25 हजार रुपये निकल लिए गए। बुधवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर दुल्ली निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक मुुुरारी लाल (75) ने कुंदरकी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कई वर्ष पहले परिचित नईम उर्फ नईमुद्दीन निवासी बगवाडा थाना स्योहारा जिला बिजनौर ने अपनी पुत्रियों की शादी के लिए पचास हजार रुपये उधार लिए थे। उस समय उन्होंने कई बार अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने पैसे नहीं लौटाए। आठ अप्रैल को नईम रुपये अपनी रिश्तेदारी में से दिलवाने के बहाने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर मुरादाबाद ले लाया। वहां बाइक खड़ी करके बस से उनको लेकर कुंदरकी कस्बे में आ गया और रेलवे फाटक से पहले कुंदरकी में वह अपने रिश्तेेदार के घर ले आया। यहां घर में 40 वर्षीय एक महिला मौजूद थी। इसके अलावा रात में दो अन्य व्यक्ति भी आए, जिसमें से एक का नाम बिलारी क्षेत्र का निवासी जाबिर बताया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन सभी ने प्रधानाध्यापक को कमरे में बंद कर मोबाइल से महिला के साथ अश्लील वीडियो बना लिया और फोटोग्राफी करने के बाद डरा धमका कर ब्लैकमेल किया। साथ ही दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उनका का एटीएम कार्ड छीन लिया और पासवर्ड पूछकर तीन बार में 25 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने दो लाख रुपये और मांगे। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने दो दिन का समय मांगा तो आरोपियों ने पेटीएम का मोबाइल नंबर दिया, जिसमें रुपये डलवाने को कहकर घर भेज दिया।

पीड़ित प्रधानाध्यापक ने बदनामी की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में मोबाइल से फिर से एक आरोपी की कॉल आई, जिसने दो लाख की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने अपने बेटे और रिश्तेदारों को आपबीती बताई। बुधवार को उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है। आरोपियों को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed